By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लकवाग्रस्त किसान के घर पहुंची समिति की टीम, खम्हार समिति ने कराया एग्रीस्टैक पंजीयन, किसानों के लिए बना मिसाल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsLatest Newsधरमजयगढ

लकवाग्रस्त किसान के घर पहुंची समिति की टीम, खम्हार समिति ने कराया एग्रीस्टैक पंजीयन, किसानों के लिए बना मिसाल!

Nai Aawaz
Last updated: July 29, 2026 5:13 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

लकवाग्रस्त किसान के घर पहुंची समिति की टीम, खम्हार समिति ने कराया एग्रीस्टैक पंजीयन, किसानों के लिए बना मिसाल!

धरमजयगढ़़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं किसानों को एकीकृत पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक (AgriStack) किसान पंजीयन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन, किसान पंजीयन तथा विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र किसान का व्यक्तिगत एग्रीस्टैक किसान आईडी बनाया जाना आवश्यक किया गया है।

इसी क्रम में जिले की सहकारी समितियों द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। समिति प्रबंधन फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश, ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी तथा अन्य संचार माध्यमों से किसानों को समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील कर रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिन खातों में एक से अधिक हिस्सेदार किसान दर्ज हैं, उन सभी का अलग-अलग एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। अब केवल नंबरदार अथवा मुखिया किसान का पंजीयन पर्याप्त नहीं माना जाएगा। प्रत्येक हिस्सेदार किसान को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पंजीयन कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में धान विक्रय सहित किसी भी शासकीय कृषि योजना का लाभ लेने में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

बता दें,शासन की मंशा केवल पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई भी पात्र किसान किसी कारणवश सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ऐसे किसानों तक भी सहकारी समितियों की टीम पहुंच रही है, जो वृद्धावस्था, बीमारी अथवा शारीरिक असमर्थता के कारण समिति कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

इसी मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण सहकारी समिति मर्यादित खम्हार में देखने को मिला। ग्राम चाल्हा निवासी किसान घुरसाय पिता बंठू लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित होने के कारण स्वयं समिति कार्यालय पहुंचने में असमर्थ थे। किसान की स्थिति की जानकारी मिलते ही खम्हार समिति के प्रबंधक दया पटेल ने तत्परता दिखाते हुए समिति के कर्मचारियों के साथ किसान के घर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित समिति कार्यालय तक लाने की व्यवस्था की। वहां आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण कर किसान का एग्रीस्टैक किसान पंजीयन कराया गया। संबंध में TSS प्रबंधक पटेल ने बताया कि उनके द्वारा घुरसाय किसान का पता चला कि अब लकवाग्रस्त है, जिसके बाद हमारी पुरी टीम किसान के घर पहुंचे और किसान को हमने कार्यालय लाकर एग्रीस्टैक पंजीयन कराया गया है।

वहीं समिति की इस संवेदनशील एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण पहल की ग्रामीणों एवं किसानों ने मुक्तकंठ से सराहना की। किसानों का कहना है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा, जब प्रत्येक पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ समान रूप से पहुंचे। और वहीं खम्हार समिति द्वारा बीमार किसान के घर पहुंचकर किया गया यह प्रयास न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि किसान हितों के प्रति समर्पित कार्यसंस्कृति का भी परिचायक है।

बहरहाल छत्तीसगढ़ शासन का एग्रीस्टैक अभियान भविष्य की कृषि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक किसान के लिए समय-सीमा के भीतर अपना एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण कराना आवश्यक है, ताकि धान उपार्जन, कृषि अनुदान, बीमा, ऋण, सब्सिडी एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी व्यवधान के प्राप्त होता रहे।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

ड्यूटी से वापस लौट रहे बाईक सवार को ट्रेलर ने रौंदा,मौके पर हुई मौत!

धरमजयगढ में क्रिकेट प्रतियोगिता का महासंग्राम, तहसीलदार भोजराम डहरिया के हाथों हुई शुभारंभ!

Missing News: धरमजयगढ़ से महिला लापता, परिजन परेशान,तलाश में जुटा परिवार, आम लोगों से सहयोग की विनम्र अपील..!

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन रायगढ़ की बैठक के साथ चुनाव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुआ संपन्न!

उपराष्ट्रपति धनखड़, ओम बिड़ला और अमित शाह आ सकते हैं, छत्तीसगढ़!

TAGGED:District RaigarhRaipur Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़धरमजयगढ़़ समाचारधान उपार्जन केन्द्रसहकारी समिति मर्यादित खम्हार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार,सर्पदंश पीड़ित परिवार से सौदा, मुआवजे के बदले मांगा ₹50 हजार का चेक!
Next Article आश्वासनों की सड़क पर अटका विकास,रैरूमाखुर्द में अब होगा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन चक्काजाम!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदिवासियों के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर अजजा आयोग के शीर्ष नेतृत्व से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख..!
Big News October 28, 2026
आज का राशिफल: 28 अक्टूबर 2026 ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन..!
Horoscope October 28, 2026
15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से खरीदा जाएगा धान…
BREKING NEWS October 27, 2026
पीडीएस दुकानों में चावल-शक्कर चोरी करने वाले चोर गिरोह में शामिल 4 चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार..!
BREKING NEWS October 27, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?