शाह, नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे उपस्थित
दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
नई आवाज/CG न्यूज़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री व 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।