By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एकता की ओर लौटता कोलता समाज, मतभेद भुलाकर संगठित होने का लिए संकल्प!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Latest Newsधरमजयगढ

एकता की ओर लौटता कोलता समाज, मतभेद भुलाकर संगठित होने का लिए संकल्प!

Nai Aawaz
Last updated: February 23, 2026 9:07 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। दिनांक 19 फरवरी 2026 को कोलता समाज आंचलिक सभा धरमजयगढ़–उदयपुर की सामान्य सभा बैठक श्रद्धा और सामूहिक संकल्प के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की इष्ट देवी मां रणेश्वर राम चंडी की पूजा-अर्चना एवं वंदना-स्तुति के साथ किया गया, जिससे सभा का वातावरण आध्यात्मिक आस्था से ओतप्रोत हो उठा।

वहीं सभा अध्यक्ष ससकोबा निराकार प्रधान ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों का आत्मीय स्वागत करते हुए सभा की भूमिका प्रस्तुत की। उन्होंने आंचलिक सभा धरमजयगढ़–उदयपुर के दो गुटों में विभाजित होने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज की एकता के लिए पुरजोर समर्थन दिया। दर्रीडीह एवं कापू शाखा के अध्यक्ष मोतीलाल प्रधान तथा विद्याधर प्रधान ने भी समाज को एक सूत्र में पिरोने की आवश्यकता पर बल दिया। और वहीं रायगढ़ संभाग से उपस्थित द्वय सचिव जगन्नाथ प्रधान और टिकेश्वर गुप्ता, आंचलिक सभा अध्यक्ष निरंजन प्रधान सहित प्रबुद्धजन जगदीश प्रधान, श्यामलाल नायक, चुलेश्वर प्रधान, नंदलाल बारीक, गणेश प्रधान और चक्रधर प्रधान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

वहीं बैठक में पूर्व आंचलिक सहसचिव टीमन राम बारीक ने समाज के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को रेखांकित करते हुए बताया कि मुरलीधर प्रधान के निधन के एक वर्ष पश्चात, वर्ष 2016–17 में वैचारिक मतभेदों के कारण समाज दो गुटों निरंजन प्रधान और दौलत प्रधान के नेतृत्व में विभाजित हो गया था। यह विभाजन केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर भी गहरा प्रभाव छोड़ गया। आगे उन्होंने कहा कि गुटबंदी के कारण आपसी विश्वास में कमी, सामाजिक समरसता में दरार, भाईचारे का क्षरण, विकास कार्यों में बाधा तथा मानसिक अशांति जैसे दुष्परिणाम सामने आए। यह स्थिति समाज की सामूहिक प्रगति के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध हुई।

वहीं सभा में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि दोनों गुट आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर सामाजिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए समाज की पुनः एकता का मार्ग प्रशस्त करने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समापन के साथ यह आशा व्यक्त की गई कि कोलता समाज एक नई ऊर्जा और एकता के साथ भविष्य की ओर अग्रसर होगा।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

धरमजयगढ़ में स्कूल भवनों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य अधुरा,दम तोड़ती नजर आई मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना!

रेगड़ी में गैस रिसाव से मचा हाहाकार, जनपद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना—प्रशासन पर लापरवाही का आरोप!

LokSabha Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, धरमजयगढ़ में 400 नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

धरमजयगढ़ के चैनपुर कोल ब्लॉकों की नीलाम शुरू पेसा कानून की अनदेखी, अब कोर्ट जाने की तैयारी!

शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया युवक, पहुंचा जेल!

TAGGED:Chhattisgarh newsDharamjaigarh newsDistrict RaigarhKolta communityKolta samajNai aawazकोलता समाज ससकोबाछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article कंड्रजा गांव में राशन वितरण की आड़ में वसूली का आरोप,₹300 लेकर दिया जा रहा अनाज,ग्रामीणों ने की जांच की मांग!
Next Article धरमजयगढ़ में कल होगा निःशुल्क ओपीडी शिविर, पढ़िए पूरी खबर..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?