By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घोटालेबाज़ के बेटे की ताजपोशी,तुरेकेला समिति की नियुक्ति ने खोली सहकारिता विभाग की पोल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजखरसिया

घोटालेबाज़ के बेटे की ताजपोशी,तुरेकेला समिति की नियुक्ति ने खोली सहकारिता विभाग की पोल!

Nai Aawaz
Last updated: October 13, 2025 8:10 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

खरसिया। यह कहानी एक ऐसी समिति की है, जो कभी किसानों की उम्मीदों का केंद्र हुआ करती थी — लेकिन अब भ्रष्टाचार और पक्षपात की परतों में दब गई है।खरसिया विकासखंड की तुरेकेला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. में प्रबंधक पद की नई नियुक्ति ने पूरे सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।दरअसल, कुछ ही महीने पहले यही समिति करोड़ों रुपये के धान घोटाले में डूब गई थी। जांच हुई, एफआईआर दर्ज हुई, और तत्कालीन प्रबंधक तिहारु राम जायसवाल को पद से हटा दिया गया। लेकिन अब जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया —उसी तिहारु राम जायसवाल के बेटे, डमरु जायसवाल को उसी समिति का नया प्रबंधक बना दिया गया!

Contents
धान घोटाले की परतेंअब बेटे की एंट्री — जनता हैरानभाजयुमो अध्यक्ष का विरोधग्रामीणों में उबाल – ‘किसकी शह पर हो रही है यह नियुक्ति?’चपले समिति में भी दोहराई कहानी

धान घोटाले की परतें

वर्ष 2024-25 की धान खरीदी के दौरान समिति में भारी गड़बड़ी सामने आई थी।जांच रिपोर्ट में पाया गया कि समिति से 22,389 बोरी (8955.55 क्विंटल) धान कम था।करीब करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा 9,867 नए बारदाने और 6,376 पुराने मिलर्स बारदाने का हेरफेर भी सामने आया।इतनी बड़ी अनियमितता के बाद तिहारु राम जायसवाल को बर्खास्त किया गया और थाना खरसिया में अपराध दर्ज कराया गया।

अब बेटे की एंट्री — जनता हैरान

अब वही कहानी एक नए किरदार के साथ दोहराई जा रही है।आरोपी प्रबंधक का बेटा, डमरु जायसवाल, समिति की नई कुर्सी पर बैठा दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है, “जिसने संस्था को नुकसान पहुंचाया, उसके बेटे को उसी कुर्सी पर बैठाना जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।”लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि डमरु जायसवाल के पास न तो पर्याप्त अनुभव है और न ही पात्रता। फिर भी यह नियुक्ति कैसे हो गई?

भाजयुमो अध्यक्ष का विरोध

मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष रविंद्र जीवन गबेल ने इस नियुक्ति को “कानूनी और नैतिक रूप से गलत” बताया है।उन्होंने एसडीओ खरसिया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा —> “जब तक पूर्व प्रबंधक से गबन की राशि की वसूली नहीं हो जाती, तब तक उसके परिजन को किसी भी पद पर बैठाना कानून और नैतिकता दोनों के खिलाफ है।”ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को भी भेजी गई है।

ग्रामीणों में उबाल – ‘किसकी शह पर हो रही है यह नियुक्ति?’

गांव में इस फैसले को लेकर गुस्सा उफान पर है।ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के पास घोटाले की रिपोर्ट और एफआईआर दोनों मौजूद हैं, फिर भी इस तरह की नियुक्ति यह दिखाती है कि “कहीं न कहीं ऊपर से संरक्षण मिल रहा है।”उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।ग्रामीणों और भाजयुमो पदाधिकारियों ने उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

चपले समिति में भी दोहराई कहानी

सूत्र बताते हैं कि चपले समिति में भी कुछ ऐसा ही खेल चल रहा है।वहां भी पुराने मामलों में संलिप्त लोगों को दोबारा मौका देने की तैयारी हो रही है।लोगों का कहना है कि अगर सरकार सच में “भ्रष्टाचार मुक्त शासन” चाहती है, तो इन विवादित नियुक्तियों को तुरंत रद्द कर पारदर्शिता का उदाहरण पेश करे।

अब देखना यह है कि शासन इस “घोटाले के वारिस” की नियुक्ति को बरकरार रखता है या किसानों की आवाज़ को सुनता है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

नाले में डुबा मिला, विशालकाय हाथी का शव, जांच में जुटी वनविभाग!

ट्रैफिक डीएसपी ने स्काउट गाइड, एससीसी, एनएसएस और नेहरू युवा संगठन के बच्चों को बताए ट्रैफिक नियम!

धुमधाम से मनाया गया, हरिश्चंद्र राठिया का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह का माहौल!

बाकारूमा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों में रहा उत्साह का माहौल!

हत्या के फरार आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार!

TAGGED:District RaigarhKharsiya newsखरसिया न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़धान खरीदीसहकारी समिति तुरेकेला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article करंट बिछे खेत में गई कृषि विस्तार अधिकारी की जान,पुलिस ने शुरू की जांच!
Next Article अंबाधार में गणेश उत्सव के तहत नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भव्य आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन, धरमजयगढ़ में उमड़ा जनसैलाब..
Latest News October 22, 2026
आज का राशिफल:22 अक्टूबर 2026, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत, किसके सामने आएंगी चुनौतियां? जानें 12 राशियों का हाल…!
आज का राशिफल October 22, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महिला प्रकोष्ठ ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव..!
आस्था October 21, 2026
दशहरा मेले की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गंभीर…!
BREKING NEWS October 21, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?